कनाडा की पूर्व उप प्रधानमंत्री शीला कॉप्स के एक खुलासे ने लोगों को झकझोर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी ही पार्टी के सांसदों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।
उन्होंने एक लेख में कहा कि जब वह राजनीति में आई थीं तब उन्हीं की पार्टी के एक सांसद ने उन पर यौन हमला किया था। कुछ साल बाद एक और सांसद ने उनका बलात्कार किया। कॉप्स 1993 से 1997 के बीच उप प्रधानमंत्री थीं।
61 साल की हो चुकीं कॉप्स के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर अलग-अलग शहरों में हुईं। पहली वारदात ओटावा में हुई जबकि दूसरी टोरंटो में।
साप्ताहिक समाचार पत्र द हिल टाइम्स के लेख के अनुसार, 28 साल की उम्र में वह पहली बार सांसद बनी तब उनके साथ एक होटल में यह वाकया हुआ था। उस होटल में वह महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के अध्ययन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं।