फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर आईएस का हमला, 35 की मौत, 200 घायल

Wed, 23 Mar 2016 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
brussels airport attack - फोटो : Reuters
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दिया गया जबकि तीसरे हमलावर की तलाश की जा रही है।

फेडरल प्रॉसिक्यूटर फ्रेडरिक वैन लियू ने कहा कि एयरपोर्ट से प्राप्त एक फुटेज में तीन शख्स एयरपोर्ट की ओर जाते दिख रहे हैं और संभव है कि इनमें से दो ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इसके लिए एक नोटिस भी जारी कर दिया है। इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन

2 of 14
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि - फोटो : Twitter
यह संख्या कम से कम बताई जा रही है। अभी इस हादसे में और ज्यादा लोग हताहत हो सकते हैं। इस भीषण आतंकी हमले के बाद की गई एक छापेमारी में पुलिस ने एक अपार्टमेंट से एक बम और आतंकी संगठन आईएस का झंडा बरामद किया। बेल्जियम के अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा कि शेयरबीक जिले में छापेमारी की गई। वहां से एक बम सहित अन्य चीजें बरामद की गईं। जांचकर्ताओं ने वहां से रसायनिक पदार्थ और इस्लामिक स्टेट का झंडा भी बरामद किया। 
विज्ञापन

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

3 of 14
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि - फोटो : Twitter
खबरों के अनुसार प्रस्थान वाले एरिया में धमाके हुए हैं और 14 के मारे जाने की भी आशंका है टीवी समाचारों की खबरों के मुताबिक बम धमाके बाद लोगों से बाहर भागते हुए देखा गया है, जहां पर धमाका हुआ वहां पर काले रंग का धुंआ एयरपोर्ट के आसपास उड़ते हुए देखा गया है। बम धमाके के बाद बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट से बाहर भागते हुए देखे गए।

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

4 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
अभी शुरूआती खबर में ब्रसेल्स सरकार ने यह पुष्टि नहीं की है कि इस आतंकी हमले में कितने लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

5 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
 पर विस्फोट की तीव्रता देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता कि काफी ज्यादा जान-माल की हानि हुई होगी।
विज्ञापन

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

6 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
 बताया जा रहा है कि यह विस्फोट अमेरिकन एयरलाइंस की चेक इन पोस्ट के पास हुआ। 
विज्ञापन

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

7 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
ब्रसेल्स एयरपोर्ट ने अपने ट्वीटर एकाउंट के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि एयरपोर्ट में दो बड़े बम विस्फोट हुए हैं। लोगों से अपील की जाती है कि वो एयरपोर्ट क्षेत्र में न आएं। सभी फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया है और एयरपोर्ट क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है।

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे

8 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
एयरपोर्ट में चलने वाले सभी कामों अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है। एयरपोर्ट क्षेत्र में जो भी यात्री ठहरे हुए हैं, उनसे अनुरोध किया जाता है ‌कि शांति बनाए रखें।
 
9 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
ब्रसेल्स में एयरपोर्ट पर ‌आतंकी हमले के बाद दूसरा आतंकी हमला यूरोपीय यूनियन के हेडक्वार्टर के पास स्थित मेट्रो ट्रेन में हुआ। 
 
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

10 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
अभी वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ‌जिस मेट्रो ट्रेन में हमला हुआ वो मेट्रो अंडरग्रांउड है।

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

11 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
इस धमाके के बाद सभी ब्रसेल्स में सभी मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

12 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
इस आतंकी हमले के बाद ब्रसेल्स में लेवल चार की इमरजेंसी लगा दी गई है।

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला

13 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे - फोटो : Twitter
ताजा जानकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट में आतंकवादियों ने फिदायीन हमले के जरिए बम धमाका कर निर्दोष लोगों की जान ली है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसेल्‍स में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इस हमले में मारे गए लोगों के परिवार के लोगों के प्रति दुख जाहिर किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस हमले में घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, 26 मरे और कई घायल

14 of 14
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि - फोटो : Twitter
ब्रसेल्स पुलिस ने मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस हमले में किसी भी भारतीय के मारे जाने की खबर नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें