'कॉल मी कैटलिन'। वैनिटी फेयर के जुलाई अंक में कवर फोटो पर छपी तस्वीर, जिसे एनी लेबोविट्ज़ ने क्लिक की है, सबको चौंका दिया है, क्योंकि ये तस्वीर ट्रांसजेंडर ओलंपिक चैंपियन और किम करदाशियां के पिता ब्रूस जेनर की है।
जेनर का ये लुक पहली बार सामने आया है। ब्रूस जेनर से कैटलिन जेनर बन चुकी इस हस्ती के नए फोटो शूट ने चौंका दिया है। कैटलिन ने अपने इस नए रुप के बाद अपना ट्विटर एकाउंट भी बनाया जिस पर 1 मिलियन फॉलोवर केवल 4 घंटे 3 मिनट में ही हो गए।
इतनी तेज रफ्तार से फॉलोवर्स बनने के रिकॉर्ड में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ दिया। कैटलीन ने अपने इस नए लुक के बाद अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया कि मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मैं अपनी सच्ची जिंदगी लंबे स्ट्रगल के बाद जीने जा रही हूं।
परिवार है इस फैसले से खुश
जेनर के इस फैसले से कार्दाशियां का परिवार खुश है। जेनर अभी 65 साल की है। ट्विटर पर उनके इस नए लुक को दो लाख से ज्यादा लोगो ने रीट्वीट किया और साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगो ने उसे पसंद किया।
I'm so happy after such a long struggle to be living my true self. Welcome to the world Caitlyn. Can't wait for you to get to know her/me.— Caitlyn Jenner (@Caitlyn_Jenner) June 1, 2015
जेनर की इस पहल को दुनिया भर के बाइसेक्सुअल, गे और ट्रांसजेंडर समूहों द्वारा सराहा जा रहा है। अपने सौतेले पिता ब्रूस जेनर के इस फैसले पर उनकी बेटी किम कार्दाशियां ने कहा कि वे अपने पिता के इस फैसले से खुश हैं।
यह उनके निजी पसंद का मामला है कि वो क्या चाहते हैं। किम ने कहा कि मुझे खुशी है कि वे जैसा चाहते हैं, उस तरह की लाइफ जी रहे हैं।
जल्द ही सामने आएंगीं जेनर
जेनर पर यह आरोप लगा कि वे ये सब रुपए के लिए के लिए कर रही हैं जिसके जवाब में कैटलिन का कहना है कि वो ये सब रुपयों के लिए नहीं कर रही है बल्कि मैं इसे अपनी आत्मा के लिए और दूसरों के मदद के लिए कर रही हूं।
आगामी 15 जुलाई को जेनर पहली बार अपने इस नए अवतार में सार्वजनिक रुप से नजर आ सकती हैं जब उन्हें लॉस एंजेलिस में ईएसपीएन की तरफ से आर्थर ऐश करेज एवार्ड दिया जाएगा।
इससे पहले एक साक्षात्कार में ब्रूस ने यह माना था कि वे खुद को एक महिला के रुप में देखना चाहते हैं जो वो वास्तव में हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि वे अपना लिंग परिवर्तित करा चुके हैं। 2013 में ब्रूस ने अपने 22 साल के वैवाहिक रिश्ते को भी खत्म कर लिया था।
ओबामा ने किया ट्वीट
कैटलिन के इस नए अवतार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी ट्वीट किया है कि कैटलिन की ये स्टोरी शेयर करने के लिए साहस होना चाहिए।
It takes courage to share your story. https://t.co/Q7wWjV9Rxx— Barack Obama (@BarackObama) June 1, 2015