फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज जहाज से समंदर में गिरी महिला, 10 घंटे बाद मौत के मुंह से जिंदा लौटी

Mon, 20 Aug 2018 07:41 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रोएशिया के तट रक्षक ने एक महिला पर्यटक को बचाया
विज्ञापन
क्रोएशिया के पास एक क्रूज जहाज से एड्रियाटिक सागर में गिरने वाली एक ब्रिटिश पर्यटक को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इस महिला को एड्रियाटिक सागर में पूरी रात बिताना पड़ा लेकिन अब यह सुरक्षित है। अच्छे स्वास्थ्य में दिखाई देने वाली महिला ने रविवार को बचाव के बाद क्रोएशिया के राष्ट्रीय टेलीविजन (एचआरटी) को बताया, "मैं 10 घंटों तक पानी में थी, इसलिए इन अनोखे लोगों ने मुझे बचाया।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं जिंदा हूं।" रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि बकौल पर्यटक वह नार्वेजियन स्टार क्रूज जहाज के "पीछे की ओर गिर गई" थी। जिसके बाद रविवार को वह क्रोएशिया के तट रक्षक को 1.3 किलोमीटर की दूरी पर मिली। 

प्रवक्ता ने बताया कि बचावकर्ताओं ने हवा और समुद्री धाराओं के आधार पर उसके वास्तविक लोकेशन को ढूंढ निकाला। बचाव जहाज के कप्तान लोवरा ओरेस्कोविच ने मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, "हमने एक मानव जीवन को बचाया है, यह एक ऐसी भावना है जिसकी किसी भी चीज की तुलना नहीं की जा सकती है।"
विज्ञापन




नॉर्वेजियन क्रूज लाइन ने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह यात्री कैसे जहाज से गिर गई। कंपनी ने एएफपी को दिए एक बयान में कहा, "हमारी मेहमान जीवित मिली और अभी उनकी हालत स्थिर है, और आगे के ईलाज के लिए उन्हें क्रोएशिया ले जाया गया है।" 

कंपनी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि पर्यटक, जो ब्रिटेन का निवासी हैं, अब सुरक्षित हैं और जल्द ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ होगी।" क्रूज कंपनी ने कहा, यह घटना तब हुई जब नॉर्वेजियन स्टार वेनिस जा रहा था। क्रोएशिया में पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद का 20 फीसदी हिस्सा है। वहां हर साल लगभग 1 करोड़ 80 लाख पर्यटक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें