फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के तगड़े झटकों से दहला इंडोनेशिया, पांच की मौत, कई घायल

Mon, 20 Aug 2018 07:35 PM IST
एजेंसी, माताराम
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के लोमबोक में कई शक्तिशाली और मध्यम (6.9) तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप वैज्ञानिकों ने रविवार को लगातार भूकंप के झटके दर्ज किए।

विज्ञापन


‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, पहला झटका 6.3 तीव्रता का दर्ज किया गया, जिसके बाद वहां भूस्खलन हुआ और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। 

इसके 12 घंटे बाद 6.9 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। फिर बाद में करीब पांच तेज झटके और महसूस किए गए। स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता अगुंग प्रामुजा ने बताया कि रविवार की शाम को आए भूकंप में पांच लोगों की मौत हो गई। 

दो लोग पूर्वी लोमबोक में जबकि तीन निकटवर्ती सुंबावा द्वीप में मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि आपदा में सैकड़ों अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमें अभी भी सही आंकड़ों का इंतजार है। 29 जुलाई और 5 अगस्त को भी दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिसमें करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें