द्वितीय विश्व युद्ध के समय गायब हुई ब्रिटिश पनडुब्बी इटली के तट पर पाई गई है। लगभग 73 साल पहले गायब हुई इस पनडुब्बी के साथ 71 शव मिले हैं। 1,290 टन की यह पनडुब्बी एक डाइविंग टीम द्वार 100 मीटर की गहराई में सार्डिनिया के पूर्वोत्तर तट तवलोरा द्वीप के करीब पाई गई।
यह पनडुब्बी 2 जनवरी 1943 के आसपास बिना ट्रेस हुए गायब हो गई थी, ऐसा माना जा रहा है कि यह ओल्बिया की खाड़ी में एक खदान में निशाना बनाई गई होगी। 28 दिसम्बर 1942 को यह पनडुब्बी अपने पहले मिशन में दो इतालवी युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए निकली थी। इससे पहले यह ला मड्डालेना के बंदरगाह पर खड़ी थी।
डेली एक्सप्रेस की सूचना के मुताबिक इसी साल 31 दिसम्बर में एक सिगनल देने के बाद यह पनडुब्बी ट्रेस नही हो पई थी, इसके बाद सैन्य अधिकारियों को लगा कि यह पनडुब्बी डूब गई है। डाइविंग दल के मुख्य ने बताया कि ऐसा लगता है कि पनडुब्बी काफी नीचे चली गई होगी, जिससे आक्सीजन की कमी के चलते चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई होगी।
रॉयल नेवी के प्रवक्ता के अनुसार वो अभी अपने रिकॅार्ड्स की जांच कर रहे हैं कि यह पनडुब्बी रॉयल नौसेना की ही है।