फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर जिसने की 60 हजार ब्रेस्ट सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. थेप वेजविसिथ पिछले 25 साल से थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में अपना कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक चला रहे हैं। चीनी मूल के इस डॉक्टर ने अब तक क़रीब 60 हज़ार ब्रेस्ट सर्जरी की हैं। उनके पास ज्यादातर बार बालाएं और ट्रांससेक्सुअल आते हैं। वे बता रहे हैं कैसा गुज़रता है उनका एक दिन।
विज्ञापन


मैं सुबह आठ बजे सोकर उठता हूँ और नौ बजे तक अपने क्लिनिक में होता हूँ। कई बार तो सर्जरी करते-करते रात हो जाती है और क्लिनिक में ही रुकना पड़ जाता है। मेरे कई मरीज़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें क्लिनिक में ही ठहरना पड़ता है।

मैं पाँच मिनट में ही नाश्ता निपटा देता हूँ। मैं थाई-चीनी परिवार से हूँ और रोजाना नाश्ते में चावल सूप लेता हूँ। प्रत्येक चीनी नाश्ते में चावल का सूप ही लेता है।
विज्ञापन


मेरा दिन ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी से ही शुरू होता है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन या चार बजे तक मैं सर्जरी करता हूँ। इस दौरान मैं रोज़ाना क़रीब दस ऑपरेशन करता हूँ।

आधे घंटे में सर्जरी

हर ऑपरेशन में क़रीब आधा घंटा लगता है। यदि ऑपरेशन थोड़ा मुश्किल हो तो 45 मिनट तक भी लग जाते हैं।

बहुत सी गृहणियाँ बच्चे पैदा होने के बाद मेरी सेवाएं लेती हैं। बच्चे होने के बाद उनकी ब्रेस्ट सिकुड़ जाती हैं और उनकी चाहत पहले जैसे ब्रेस्ट पाने की होती है।

इंटरनेट और मीडिया के प्रभाव के कारण मेरे मरीज़ों में उन युवतियों की संख्या भी बढ़ रही है जो बड़े ब्रेस्ट चाहती हैं।

मैं क़रीब बीस प्रतिशत ऑपरेशन ट्रांससेक्सुअल (जिन्हें हम यहाँ लेडी ब्वॉएज़ कहते हैं) लोगों पर करता हूँ। वे मेरे पास इंप्लांट कराने इसलिए आते हैं क्योंकि यह उन्हें बहुत सस्ता पड़ता है। मैं एक ऑपरेशन के क़रीब 1400 डॉलर(क़रीब 82 हज़ार रुपए) लेता हूँ।

जब मैं गिनती करता हूँ तो पाता हूँ कि मैंने अब तक क़रीब 60 हज़ार ऑपरेशन कर दिए हैं। हालाँकि इस पर यक़ीन करना मुश्किल है।

ज्यादा कमाई

यहाँ बहुत सी महिलाएँ कास्मेटिक सर्जरी के बाद बहुत पैसा कमाती हैं। वे बार में काम करने जाती हैं और शो विमेन बन जाती हैं और उन्हें ख़ूब पैसा मिलता है। उनकी कमाई दस गुना तक बढ़ जाती है।

ब्रेस्ट इंप्लांट के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। और आत्मविश्वास आने से वे काम भी अच्छा करती हैं। मेरी सेवाएं लेने वाली आधी से ज्यादा महिलाएँ और लेडी ब्वॉएज़ पर्यटन व्यवसाय और बारों में काम करते हैं।

मैं अमूमन दो बजे लंच करता हूँ और अक्सर करी चावल या फ्राइड राइस खाता हूँ। मेरे स्टाफ़ के लोग बाहर से मेरे लिए खाना लाते हैं।

वे नहीं चाहते कि मेरा एक भी मिनट बर्बाद हो। वे चाहते हैं कि मैं हर वक़्त सर्जरी में ही लगा रहूँ। यदि वे मेरे बदले टॉयलेट जा सकते तो शायद मैं कभी टॉयलेट भी जाना नहीं चाहता।

सेक्स चेंज

दोपहर में मैं सेक्स चेंज, फेस़लिफ्ट और टमी सक ऑपरेशन जैसी मुश्किल सर्जरी करता हूँ। इसमें लगभग तीन घंटे लग जाते हैं।

पश्चिम के मुक़ाबले हमारी सेवाएँ काफी सस्ती हैं। सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए हम लगभग 2200 डॉलर लेते हैं।

क़ानूनन मरीज़ को पहले मनोवैज्ञानिक के पास जाना पड़ता है ताकि उन्हें पक्का पता चल जाए कि वे ट्रांससेक्सुअल हैं। मुझे इससे थोड़ा ख़राब लगता है क्योंकि मैं इस पेशे में 25 साल से हूँ और मरीज़ को देखकर बता सकता हूँ कि वे ट्रांससेक्सुअल है या नहीं। मैंने प्रशासन से गुहार लगाकर क़ानून में बदलाव की माँग भी की थी लेकिन नाकाम रहा।

मैं पुरुष से महिला बनने वाले लोगों पर स्टेंडर्ड सेक्स चेंज सर्जरी करता हूँ। यह ऐसी ही है जैसी की लंदन के चैरिंग क्रॉस हॉस्पिटल में की जाती है। हम पुरुष अंग के सभी हिस्सो को हटा देते हैं और फिर शरीर में छेद करके खाल का इस्तेमाल महिला जननांग बनाने में करते हैं।

इसके नतीजे अच्छे होते हैं। सर्जरी के बाद लेडी ब्वॉएज़ मसाज पार्लर में नौकरी करने लगते हैं।

मुझे लगता है कि यदि आप उनके साथ सेक्स करें तो भी शायद पता न लगा पाएं कि वे ट्रांससेक्सुअल हैं। क्योंकि अपने काम में वे बहुत पेशेवर होते हैं।

मैं महिला को पुरुष में परिवर्तन करने वाली सेक्स चेंज सर्जरी नहीं करता क्योंकि इसके नतीजे बहुत अच्छे नहीं हैं। लेकिन मुझे लगता है कि भविष्य में इसमें भी सुधार होगा और पुरुषों को जननांग को महिलाओं में ट्रांसप्लांट करना संभव हो सकेगा।

मैं रोज आठ या नौ बजे अपना काम ख़त्म कर देता हूँ। शनिवार हो या इतवार या फिर क्रिसमस जैसा त्यौहार, मैं रोज़ाना काम करता हूँ। यदि कोई ज़रूरी मीटिंग न हो या मुझे अदालत न जाना है तो मैं अपने काम पर ही होता हूँ।

गवाह

अक्सर चिकित्सीय अपराध के मामलों में मैं गवाह होता हूँ। जो डॉक्टर मरीज़ों का ग़लत इलाज करते हैं मैं उनके ख़िलाफ़ अदालत में गवाही देता हूँ। इसके लिए बहुत से डॉक्टर और मेडिकल काउंसिल मुझे पसंद नहीं करते। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बस यही लगता है कि फ़ैसला सुनाने से पहले अदालत को सभी तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए।

महीने में कम से कम तीन-चार बार मुझे अदालत जाना ही पड़ता है। इसके लिए मुझे कोई पैसा नहीं मिलता है। हालाँकि मुझे टैक्सी का किराया दिया जाता है।

बहुते से लेडी ब्वॉएज़ और थाई महिलाएं अपनी ब्रेस्ट को सुडौल बनाने के लिए फ़िलर इंजेक्शन लेती हैं। लेकिन यह गलत तरीक़ा है। बेहतर हो वे इसके लिए सर्जरी करवाएं।

कई बार तो हमें पूरी की पूरी ब्रेस्ट हटानी पड़ती है क्योंकि उनमें ख़राब फ़िलर इंजेक्शन लगाए गए होते हैं। कई बार तो पाराफिन, ओलाइव ऑयल, जॉनसन बेबी ऑयल के भी इंजेक्शन लगा दिए जाते हैं।

कमाई

अपने काम से मैंने बहुत पैसा कमाया लेकिन ख़राब निवेश के कारण गँवा भी दिया। मैंने बैंक स्टॉक मैं पैसा लगाया था लेकिन 1997 में जब थाईलैंड दीवालिया हुआ तो मेरा सारा पैसा चला गया। यह एशियाई वित्तीय संकट के दौरान की बात है।

मेरी पत्नी नज़दीक ही स्थित एक अस्पताल में नर्स हैं। मैंने अपनी पत्नी को कभी भी अपने क्लिनिक पर काम करने नहीं दिया। वे अस्पताल में ही काम करते खुश हैं।

मैंने अपनी पत्नी पर आईब्रो लिफ्ट (पलकें ऊपर उठाने के लिए) सर्जरी की है। इसके सिवा उन पर कभी कोई सर्जरी नहीं की। उन्होंने कभी भी ब्रेस्ट इंप्लांट की इच्छा जाहिर नहीं की और वैसे भी मेरे पास यहाँ बड़े ब्रेस्ट वाली बहुत महिलाएँ आती हैं।

मेरे क्लिनिक में कोई भी शीशा नहीं है, यहाँ तक की टॉयलेट में भी नहीं। क्योंकि पहले जब मरीज़ सर्जरी के बाद नीचे आतीं और शीशे में अपना चेहरा देखती थे तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगती थी। निशान या सूजन को देखकर वे रोने लगती थीं और घर जाना ही नहीं चाहती थीं।

मैं उन्हें समझाने की कोशिश करता कि अभी सर्जरी को बस एक घंटा ही हुआ है। इस तरह की कई घटनाओं के बाद से मैंने अपने पूरे क्लिनिक से शीशे ही हटवा दिए हैं।

मैंने कभी अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी भी नहीं करवाई है। मेरी आज तक एक ही सर्जरी हुई है और वे घुटने पर हुई थी। मैं खुद भी शीशा नहीं देखता हूँ। मैं कभी बूढ़ा भी नहीं होता क्योंकि मैं अपना चेहरा नहीं देखता हूँ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें