फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील की बलात्कार पीड़िता सामने आई कहा, भगवान के न्याय पर भरोसा बचा है

Tue, 31 May 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : CNN
विज्ञापन
ब्राजील के रियो डी जनेरों में लड़की के साथ हुए बलात्कार के बाद ब्राजील लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का समर्थन मिलने के बाद बलात्कार पीड़िता ने सीएनएन को अपना इंटरव्यु दिया है। और अपने साथ हुई घटना के बारे में भी बताया है। घटना से जुड़ा एक ग्राफिक वीडियो भी वायरल हो रहा है।ब्राजील में एक 16 साल की लड़की के साथ 33 लोगों ने 36 घंटे तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


लड़की ने अपने वकील की उपस्थिति में सीएनएन को बताया कि- यदि मैं न्याय व्यवस्था में यकीन भी करूं तो मुझे नही लगता कि कुछ होने वाला है। अब मैं भगवान के न्याय पर भरोसा कर रही हूं क्योंकि वहां देर है अंधेर नही।

इस घटना ने ब्राजील को गहरा धक्का दिया है। देश में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिआएं दे रहे हैं। कई शहरों में प्रोटेस्ट भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में जब ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक शुरू होने में दो महीने ही बचे हैं, लाखों की संख्या में खेल प्रेमी ब्राजील पहुंचेंगे, ऐसे में यह दिल दहला देने वाला गैंगरेप का मामला बहुत ही वीभत्स है।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ प्रदर्शन करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को ब्रासीलिया पुलिस ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी हांथ में फूलों का गुलदस्ता लिए जा रहे हैं उनका कहना है कि यह बलात्कार की घटना को "बलात्कार की संस्कृति " कहा जाता है।

यह प्रदर्शन उस वक्त शुरू हुए जब पिछले सप्ताह एक 38 सेकेंड का वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ। वीडियों में बलात्कार पीड़िता नग्‍न दिख रही है और आदमियों की आवाज भी आ रही है। कम से कम 30 लोगों ने उसके साथ यौन संबंध बनाएं हैं।

उसके बाद बलात्कार पीड़िता लड़की खुल कर सामने आई। सप्ताह के अंत में रिलीज हुए इंटरव्यु में लड़की कहती है कि जब मुझे होश आया तो मैंने स्वयं को किसी दूसरे घर में कुछ अनजान लोगों के बीच पाया, उनमें से एक मेरे हांथ पकड़े हुए था दो लोग मेरे पैरों को पकड़े हुए थे। और बहुत से लड़के मुझ पर हंस रहे थे उनके हाथों में हथियार थे। मुझे नशा दिया गया था।

पुलिस का कहना है वो उन आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना में कम से कम 30 लोगों के शामिल होने की आशंका है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने सोमवार की सुबह कई इस मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल के पास में कई जगह पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि उसे कितने लोग की तलाश है।  
विज्ञापन


मुख्य जांचकर्ता को पक्षतापूर्ण रवैया अपनाने के लिए इस मामले से निकाल दिया है। इंटरव्यू में लड़की ने जनता के सपोर्ट का धन्यवाद किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें