रियो डी जनेरियो में राष्ट्रीय संग्रहालय में सबकुछ जलकर खाक
12 हजार साल पुराना कंकाल
महिला का 12,000 साल पुराना कंकाल रखा है, जो लैटिन अमेरिका में मिला सबसे पुराना कंकाल है।
750 ईसा पूर्व की ममी
कोलंबियन युग से पहले की ममी भी थी। 750 ईसा पूर्व की इस ममी को एंडीन स्कैल्टन कहा जाता था।
5.36 टन वजनी उल्का पिंड
म्यूजियम में 1784 में मिला सबसे बड़ा उल्का पिंड रखा था। इसका वजन 5.36 टन है।
200 साल पुराने संग्रहालय का इतिहास
यह संग्रहालय 6 जून 1818 में बना था। इसे पुर्तगाल के शासक जॉन ने शाही म्यूजियम घोषित किया था। इससे पहले यह शाही पैलेस था। इस संग्रहालय में ब्राजील का सबसे पुराना विज्ञान पुस्तकालय भी था। इसमें 4.7 लाख पुस्तकें और 2400 दुर्लभ दस्तावेज रखे थे। यहां ब्राजील में मिले सबसे पुराने जीवाश्म भी रखा था। डायनासोर की हडि्डयां भी यहां रखी थीं। हर साल दो लाख लोग यहां आते थे।