फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील जेल ब्रेक: बंदूकधारी ने बोला धावा, हमले में 20 की मौत

Wed, 11 Apr 2018 06:24 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ साओ पाओलो
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी ब्राजील में अपने कैदी साथियों को भगाने के मकसद से एक बंदूकधारी ने जेल पर हमला कर दिया। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम चार लोग घायल हो गए। पारा स्टेट में जन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में 19 लोग जेल के कैदी या उनके समर्थक हैं जबकि एक सुरक्षाकर्मी भी इस संघर्ष में मारा गया। 

विज्ञापन


यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे के आसपास सांता इजाबेल जेल परिसर में हुई। सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय ने एक बयान जारी कर बताया कि कैदियों के एक समूह ने छह सुरक्षा कर्मचारियों का अपहरण कर जेल परिसर में दंगा करना प्रारंभ कर दिया। 

इस दौरान जेल के बाहर कैदियों की मदद कर रहे लोगों ने जेल के एक दरवाजे को विस्फोटकों से उड़ा दिया। पुलिस जांच अधिकारी रोड्रिगो लेआओ ने बताया कि कैदियों ने ब्रेकडाउन को सफल बनाने के लिए दो खतरनाक हथियार, तीन पिस्तौल और दो बंदूकों का इस्तेमाल किया जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें