फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले इस्तेमाल करें, फिर विज्ञापन!

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि चीन के सेलेब्रिटीज को सैनिटरी पैड और लॉन्जरी जैसी महिलाओं के इस्तेमाल वाली चीजों का विज्ञापन करने से पहले उनका इस्तेमाल करना जरूरी हो जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में एक कानून बनने जा रहा है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी को हाल ही में इस तरह के विधेयक का प्रस्ताव मिला है।

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सलेब्रिटीज को उपभोक्ता सामानों का विज्ञापन करने से पहले उनका खुद इस्तेमाल करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जुर्माना भरना पडे़गा।

इस कानून का समर्थन करने वालों का कहना है कि इस विधेयक को 'फर्जी विज्ञापन' रोकने के लिए बनाया गया है।

चीनी सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, चीन में स्टार जीरो वांग तौलिए के ब्रांड फ्रीमोर का प्रतीक हैं, जबकि अन्य पुरुष सलेब्रिटीज ब्रॉ, लॉन्जरी और महिलाओं के इस्तेमाल वाले बॉडी वॉश का विज्ञापन करते हैं।
विज्ञापन


सरकारी अखबार 'चाइना डेली' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया के एक जानकार पूछते हैं कि क्या प्रसिद्ध अभिनेता तांग गोकियांग के पास, खनन करने वाली मशीन का विज्ञापन करने के लिए बुलडोजर का लाइसेंस है?

अखबार के अनुसार, प्रस्ताविक कानून जरूरी है, क्योंकि सलेब्रिटीज निम्न गुणवत्ता के उत्पादों को बढावा दे रहे हैं और इससे पिछले दिनों समस्याएं पैदा हुई हैं।
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक, ''गलत सिफारिश करने वालों को कानूनी जिम्मेदारी का सामना करना पडे़गा।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें