फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के पहले अफ्रीकी प्रमुख बुतरस घाली का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस-घाली का काहिरा के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। मिस्र के एक प्रमुख ईसाई राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले बुतरस-घाली संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बनने वाले पहले अफ्रीकी थे।
विज्ञापन


मिस्र के अनुभवी राजनयिक घाली ने इस्राइल और अपने देश के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

वह 1992 में ऐसे समय यूएन प्रमुख बने थे जब एक नई दुनिया का उदय हो रहा था। शीत युद्ध की समाप्ति के साथ सोवियत संघ का पतन हुआ और अमेरिका के प्रभुत्व वाली एकध्रुवीय युग की शुरुआत हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

क्लिंटन से था मतभेद

हालांकि क्लिंटन प्रशासन के साथ टकराव के कारण अमेरिका ने 1996 में यूएन प्रमुख के तौर पर उनके कार्यकाल विस्तार पर रोक लगा दी थी। इस प्रकार एक मात्र कार्यकाल पूरा करने वाले वह इकलौते यूएन महासचिव रहे।

घाना के कोफी अन्नान ने उनकी जगह ली। बुतरस-घाली का संयुक्त राष्ट्र में कार्यकाल काफी विवादास्पद रहा।

कुछ लोगों का मानना था कि वे सुपरपावर अमेरिका के दखल से संयुक्त राष्ट्र को आजाद कराना चाहते थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने मौन रहकर बुतरस-घाली को श्रद्धांजलि दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें