फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में मालिक साथ ले जाते हैं पालतू जानवर ताकि तनाव मुक्त होकर कर सकें काम

Mon, 08 Oct 2018 12:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पालतू कुत्ते को ऑफिस में साथ लाने का ट्रेंड थाईलैंड में जोर पकड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह की हड़बड़ी काम करने वाले इंसानों से बेहतर कौन समझ सकता है लेकिन सुबह काम पर जाने की जल्दबाजी सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी होती है।

विज्ञापन


बैंकॉक में रहने वाला निमो को भी हर सुबह ऑफिस जाने की जल्दी रहती है क्योंकि वह अपनी एडवरटाइजिंग एजेंसी के वक्त को लेकर पाबंद है मगर वह इस एजेंसी में काम करने वाला कोई आम कर्मचारी नहीं बल्कि एक कुत्ता है जो रोज अपने मालिक थिमपापरोन पोफीपाट के साथ ऑफिस जाता है।

अपने पालतू कुत्ते को ऑफिस में साथ लाने का ट्रेंड थाईलैंड में जोर पकड़ रहा है।  लोगों का कहना है कि इस प्रकार तनाव कम करने में मदद मिलती है और ये काफी प्रभावी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय जर्नल पर्यावरण अनुसंधान सार्वजानिक स्वास्थ्य ने मई 2017 में किये गए शोध में बताया कि एक स्तर पर ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। जिससे कई प्रकार कि एलर्जी और जानवरों से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें