फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का गुस्सा सीरिया पर पड़ा भारी, मिसाइल हमले में रासायनिक हथियारों का 'बड़ा जखीरा' भस्म

Sun, 15 Apr 2018 01:18 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने शुक्रवार की रात सीरिया में एक के बाद कई मिसाइलें दाग दीं। लेकिन इस ताबड़तोड़ हमले के बाद सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इससे सीरिया की बसर अल असद सरकार को कितना नुकसान हुआ है?

विज्ञापन


इसपर फ्रांस के विदेश मंत्री जेन-यवेस ले ड्रेन ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि 'इस कार्रवाई में सीरिया सरकार को भारी नुकसान हुआ है। हमने वहां के रासायनिक हथियारों के बड़ी जखीरे को एक झटके में धवस्त कर दिया है।'

उन्होंने सीरिया को खुली धमकी देते हुए कहा 'रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर जो सीमाएं बनाई गई हैं उसे लांघने पर आगे भी ऐसी कार्रवाई होंगी।' ड्रेन ने यह भी कहा कि फ्रांस के पास बीते हफ्ते डूमा में हुए रासायनिक हमले पर सीरिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।   
विज्ञापन


ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया
रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि सीरिया पर 100 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें और हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलें दागीं गईं, लेकिन सीरिया ने ज्यादातर को मार गिराया। साथ ही बताया कि रूस नौसेना व वायुसेना प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया।

अमेरिका ने पहले ही दे दी थी चेतावनी
डूमा में रासायनिक हमले में मारे गए लोगों की तस्वीरें सामने आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्सा जाहिर किया था। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने भी संयुक्त कार्रवाई पर सहमति जताई थी। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने कहा था कि हम रासायनिक हमले की बर्दाश्त नहीं कर सकते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें