फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी का गाया बॉलीवुड गाना यू-ट्यूब पर वायरल!

Thu, 04 Apr 2013 01:16 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ईरानी ने बॉलीवुड का वो कौन सा गाना गा दिया कि यू-ट्यूब पर एक ही दिन में उसे हज़ारों लोगों ने देख लिया है?
विज्ञापन


पहली नज़र पर देखने और सुनने में कुछ अलग नहीं लगता, पर बीबीसी ने भांप लिया कि वो क्या बात है जो इस वीडियो पर एक ही दिन में हज़ारों लोग क्लिक करने लगे।

दरअसल अला वर्दी इस गाने को एक ख़ास तकनीक से गा रहे हैं, इसमें गाने की सभी आवाज़ें उनके गले से निकल रही हैं – यानि बोल भी और संगीत भी।

इस तकनीक को ‘आकेपेला’ गायन कहते हैं जिसमें गायक ही अलग-अलग वाद्यों की आवाज़ अपने मुंह से निकालता है।

बीबीसी ने इस कला के बारे में अपने पाठकों के पहले भी बताया था। बीबीसी के ग्लोबल इंडिया कार्यक्रम में हम इस काम की झलक भी दिखा चुके हैं।

इसमें हमने आपको मिलवाया था अमेरिका में पढ़ रहे कुछ भारतीय छात्रों से जो इस कला में पारंगत हैं और अपना एक बैंड, क्लिक करें 'पेन मसाला' चलाते हैं।

'पेन मसाला' ग्रुप इस समय दुनिया का सबसे पहला हिंदुस्तानी 'आकेपेला' ग्रुप हैं।

ईरान से आए अला वर्दी
अला वर्दी को भी शायद मालूम नहीं था कि यू-ट्यूब पर जारी किया उनका ये गीत इतना लोकप्रिय हो जाएगा।

ईरान में पैदा हुए वर्दी अब सऊदी अरब में रहते हैं। किसी हिन्दी गीत में ‘आकेपेला’ का इस्तेमाल उन्होंने पहली बार किया है लेकिन इससे पहले वो अरबी गीतों में भी इस तरह का संगीत दे चुके हैं।
विज्ञापन


अपनी वेबसाइट पर वर्दी ने लिखा है कि, “मैं बॉलीवुड, आमिर खान और जतिन-ललित का बहुत बड़ा फैन हूं, और मुझे लगा कि यू-ट्यूब पर अपने पहले हिन्दी ‘आकेपेला’ गाने के लिए ‘पहला नशा।’, अच्छा रहेगा।”
विज्ञापन


मिस्र, सऊदी अरब और जॉर्डन में उनके वीडियो काफी लोकप्रिय हुए हैं। ‘आकेपेला’ संगीत अमेरिका और पश्चिमी देशों में काफी लोकप्रिय है लेकिन मध्य-पूर्व में शायद इस संगीत को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से आम लोगों तक पहुंचाने की पहल पहले नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें