फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामा शहर पर बोको हराम का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में चरमपंथी संगठन बोको हराम ने एक अहम शहर बामा पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित इस शहर के लोगों ने बताया कि सरकारी सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के बाद चमरपंथियों ने वहां नियंत्रण कर लिया।

उनका कहना है कि हजारों लोग शहर से भाग गए हैं जिनमें सैनिक भी शामिल हैं।

उधर सेना ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि बामा उसके हाथ से निकल गया है। बामा बोर्नो राज्य का दूसरा सबसे बडा शहर है।

पिछले महीने बोको हराम ने कहा था कि उसने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अपने नियंत्रण वाले इलाके में इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।

इस साल अप्रैल में बोको हराम ने बोर्नो राज्य में ही 200 स्कूली लडकियों को अगवा कर लिया था।

चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और अमरीका जैसे देशों ने इन लडकियों को ढूंढने के टीमें भेजी थीं लेकिन उन्हें अब तक रिहा नहीं कराया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें