नाईजीरिया में चरमपंथियों ने उत्तर पूर्व के अहम शहर बागा पर दूसरा बड़ा हमला किया है। जिसमें कम से 2000 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
एक अधिकारी ने बीबीसी को यह जानकारी दी है। अधिकारी मूसा अलहाजी बकर ने बताया कि बोको हराम के लड़ाकों ने एक सैन्य अड्डे पर लूटपाट के बाद बुधवार को तक़रीबन पूरा शहर आग लगाकर तबाह कर दिया।
इस अधिकारी के मुताबिक़ बागा शहर की गलियों में लाशें पड़ी हैं और माना जा रहा है कि नए हमले में क़रीब 2000 लोग मारे गए हैं।