अमेरिकी गायक बॉब डिलन को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। गायिकी की दुनिया में शायद ऐसा पहली बार हुआ जब गायक को सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पुरस्कार मिला है। इससे पहले कवियों को यह पुरस्कार मिला है।
बॉब ने 1959 में पेशेवर तौर पर गाना शुरू किया और साल भर में ही उनके गाने नई पीढ़ी की आवाज बन गए।
उनके गाने 'ब्लोइंड इन द विंड', 'मास्टर ऑफ वॉर', 'ए हार्ड रेन्स गोना फॉल', 'द टाइम्स दे आर चेंजिंग', 'सब टेरेनियन होमसिक ब्ल्यूज', और 'लाइक अ रोलिंग स्टोन' में विद्रोह, असंतोष और स्वतंत्रता की भावना झलकती हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
स्वीडिस अकादमी ने गुरुवार को यह कहते हुए 'डिलन एक आदर्श व्यक्तित्व के इंसान हैं, उनका समकालीन संगीत में गहरा योगदान है,' उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया।
"He can be read and should be read, and is a great poet in the English tradition" https://t.co/g7CnFBlkNB
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 13, 2016