फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की के सरहदी शहर में धमाका, 27 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरियाई सीमा के पास तुर्की के सुरुच शहर में हुए धमाके में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं।इस धमाके में करीब 100 लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।
विज्ञापन

तुर्की के अधिकारी इस धमाके के आत्मघाती हमला होने की भी जांच कर रहे हैं।धमाका एक सांस्कृतिक केंद्र के बगीचे में हुआ। बताया जाता है कि इस सांस्कृतिक केंद्र में लगभग 300 युवा प्रतिनिधि ठहरे हुए थे।
विज्ञापन

तुर्की का दक्षिणी शहर सुरुच सीरिया के शहर कोबानी के पास स्थित है।हाल के महीनों में कोबानी से भागने वाले बहुत से लोगों ने सुरुच में ही शरण ली है।
कोबानी पिछले साल सितंबर से ही चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट और कुर्द लड़ाकों का मैदान-ए-जंग बना हुआ है।सितंबर में आईएस ने इस शहर पर नियंत्रण कर लिया जिसके बाद वहां के बहुत से लोगों ने भाग कर तुर्की में शरण ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें