फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के दावे को भूटान ने किया खारिज, कहा- डोकलाम हमारा है

Thu, 10 Aug 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूटान सरकार ने चीनी विदेश मंत्रालय के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें चीन ने कहा था कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका क्षेत्र नहीं है। गौरतलब है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम चीनी क्षेत्र है। इसके लिए दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर पर बात भी हुई है। 
विज्ञापन


एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भूटान सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने फोन पर बातचीत में बताया कि डोकलाम बॉर्डर को लेकर हमारी स्थिति बहुत ही साफ है। इसके लिए आप 29 जून 2017 को भूटान विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान को देख सकते हैं। 

भूटान का यह जवाब चीन के टॉप राजनयिक वांग वेनली के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने डोकलाम को अपना हिस्सा बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने किया था दावा- भूटान ने माना डोकलाम उसका नहीं

- फोटो : PTI
गौरतलब है कि बुधवार को वरिष्ठ चीनी राजनयिक वांग वेनली ने भारत से गए भारतीय मीडिया डेलिगेशन को बताया था कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका हिस्सा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि डोकलाम को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर बात हो चुकी है। 

हालांकि उन्होंने अपने इस दावे का कोई सबूत नहीं दिया था। बता दें कि भूटान ने आरोप लगाया था कि चीनी सैनिक जबरदस्ती भूटान की सीमा में निर्माण कार्य कर रहे है। भूटान ने यह आरोप 16 जून को लगाया था। जिसके बाद भारत, भूटान की मदद से लिए सामने आया था। 

भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र में निर्माण करने से रोक दिया था। जिसके बाद दोनों ही देशों में पिछले 50 दिनों से तनातनी चल रही है। जहां एक ओर भारत इस मुद्दे को राजनयिक तरीके से हल करने की बात कर रहा है,वहीं चीन लगातार भारत को धमकियां दे रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें