फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम कोर्ट ने फेसबुक को डाटा संग्रह से रोका, जुर्माने का दिखाया डर

Sat, 17 Feb 2018 04:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
बेल्जियम की अदालत ने फेसबुक को देश में नागरिकों के डाटा संग्रह नहीं करने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि अगर ऐसा करने से वह नाकाम होता है तो उस पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने बेल्जियम निजता आयोग के फैसले को बहाल रखा है। 
विज्ञापन


अपने फैसले में आयोग ने कहा था कि फेसबुक उपभोक्ता की स्वीकारता लिए डाटा संग्रह कर रहा है, जो अनुचित है। अदालत ने माना कि फेसबुक ने उपभोक्ता को पर्याप्त सूचना नहीं दी कि वह उनके डाटा और सूचनाओं को एकत्रित कर रहा है। 

फेसबुक ने यह भी कहा कि वह किस प्रकार के डाटा को एकत्रित कर रहा है और कितने समय के लिए। लिहाजा फेसबुक को उपभोक्ताओं का डाटा संग्रहण नहीं करना चाहिए। अदालत ने कहा कि अगर फेसबुक अदालत के फैसले को क्रियान्वित में देरी करता है तो उसे प्रत्येक दिन जुर्माने के तौर पर 311500 डॉलर देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें