फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-किम वार्ता से पहले अमेरिका को रवाना हुए उत्तर कोरियाई शीर्ष जनरल किम योंग-चोल

Tue, 29 May 2018 08:36 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल, दक्षिण कोरिया
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की मुलाकात से ठीक पहले वर्षों बाद पहली बार उत्तर कोरिया का कोई शीर्ष जनरल अमेरिका के लिए रवाना हुआ है। ट्रंप ने पुष्टि की कि जनरल किम योंग-चोल को बीजिंग हवाईअड्डे से न्यूयॉर्क के लिए रवाना गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहप ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इससे एक दिन पहले चोल ने चीनी अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। इस दौरे को दोनों देशों के नेताओं के बीच सिंगापुर में 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले अमेरिका के वर्तमान राजदूत संग किम की अगुआई में फिलीपींस में वाशिंगटन की टीम ने उत्तर कोरिया के समकक्षों से मुलाकात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक व्हाइट हाउस के अधिकारियों की एक अलग टीम को भी बैठक की तैयारियों के लिए सिंगापुर भेजा गया है।

कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के विशेषज्ञ चंग संग-यून ने कहा कि वर्ष 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिलने वाले वाइस मार्शल जो म्यांग-रोक के बाद किम योंग-चोल अमेरिकी धरती पर कदम रखने वाले उत्तर कोरिया के शीर्ष अधिकारी होंगे। चोल को किम जोंग-उन का दाहिना हाथ माना जाता है। कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चली कई दौर की राजनयिक वार्ताओं में चोल प्रमुख भूमिका में रहे हैं।
विज्ञापन


शिखर वार्ता में जा सकते हैं मून जेई-इन

ट्रंप-किम शिखर वार्ता में शिकरत करने के लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन भी सिंगापुर जा सकते हैं। हालांकि दक्षिण कोरियाई शीर्ष अधिकारी के मुताबिक मून के वार्ता के लिए रवाना होने का फैसला अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच मौजूदा चर्चा के परिणामों के आधार पर तय होगा। सियोल के  राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मून के शिखर वार्ता में जाने की कवायद अभी शुरू हुई है इसलिए हम यह देखेंगे कि ये कैसी रहती है। इस त्रिपक्षीय सम्मेलन का प्रस्ताव 27 अप्रैल को सीमावर्ती कोरियाई गांव पनमुनजोम में मून और किम जोंग ने ही प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें