फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्य! बराक ओबामा की बेटी कर रही वेटर का काम

Sat, 06 Aug 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओबामा की बेटी
विज्ञापन
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी साशा ओबामा व्हाइट हाउस के ऐशो आराम को छोड़कर अब एक रेस्तरां में काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 15 साल की साशा गर्मी की छुट्टियों में मैसाचुसेट्स के मार्था वाइनयार्ड में एक रेस्तरां में काम कर रही हैं जहां उनका काम भोजन परोसना है।
विज्ञापन


बोस्टन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार साशा (जिनका पूरा नाम नताशा है) के साथ रेस्तरां में खुफिया विभाग के छह एजेंट भी आते हैं ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। ओबामा परिवार गर्मी की छुट्टियों में अक्सर इस शहर में आता है। 

तस्वीरों में राष्ट्रपति ओबामा की छोटी बेटी साशा को रेस्तरां के वेटर के आधिकारिक ड्रेस नीली टीश शर्ट और कैप में रिसेप्शन पर काम करते देखा जा सकता है.
विज्ञापन


साशा के साथ काम कर रहे कर्मचारी ने हेराल्ड अखबार को बताया, 'वो नीचे के फ्लोर पर काम कर रही हैं। हम तो चकित थे कि जब ये काम पर आती है तो इसके साथ छह लोग क्यों आते हैं। फिर हमें पता चल गया कि वो कौन है।'
 

ओबामा की बेटी
व्हाइट हाउस ने साशा के काम के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मिशेल ओबामा लगातार कहती रही हैं कि वो अपने दोनों बच्चों को बिल्कुल सामान्य तरीके से बड़ा करना चाहती हैं। 

टेक अवे काउंडर पर काम करने के अलावा साशा का काम टेबल पर ग्राहकों को भोजन पहुंचाना और लंच के समय रेस्तरां को ठीक करने में मदद करना भी है।
 
विज्ञापन

ओबामा की बेटी

साशा से पहले उनकी बहन मालिया ने फिल्म के सेटों पर दो बार इंटर्नशिप भी की है। पश्चिमी देशों में बड़ी हस्तियों के बच्चों का इस तरह के काम करना कोई नई बात नहीं है। 

डेविड और विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम लंदन में फिल्ममेकर गाय रिची के दफ्तर में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें