फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूडल के पैकेट पर बिकनी पहने महिला की फोटो लगाने से विवाद

Fri, 05 Aug 2016 08:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया में नूडल के पैकेट पर बिकनी पहने महिला की तस्वीर लगाकर बेचने पर विवाद गहरा रहा है। नूडल के पैकेट पर 'स्कयूज मी' लिखा है जिसका मतलब है 'मुझे् निचोड़ दो।'
विज्ञापन


खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले नूडल की इस तरह की पैकेजिंग के खिलाफ मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के उपभोक्ता समूह काफी गुस्से में हैं। उन्होंने दुकानों से इस तरह की पैकेजिंग वाले नूडल को हटाने की मांग की है।

जिस नूडल की पैकेजिंग को लेकर विवाद हो रहा है उसका नाम 'बिकनी' है जिसका स्थानीय भाषा में मतलब 'ट्रेंडी चावल नूडल्स' होता है। इस नूडल का केवल ऑनलाइन ही ऑर्डर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नूडल का नाम और इसकी पैकेजिंग अश्लील है

इंडोनेशियाई उपभोक्ता फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष तुलुस आब्दी ने कहा कि नूडल का नाम और इसकी पैकेजिंग अश्लील है इसलिए मार्केट से इसे हटाया जाए।

जावा आइलैंड पर बांडुंग शहर के मेयर रिदवान कामिल ने कहा कि इस नूडल को दुकानों से हटाया जाए क्योंकि यह समाज में अशांति का कारण हो सकता है। माना जा रहा है कि बांडुंग शहर में ही इस विवादित नूडल का उत्पादन होता है। 

इंडोनेशिया की आधिकारिक खाद्य एवं औषधि निगरानी एजेंसी और स्थानीय अधिकारी नूडल बनाने वालों को बांडुंग शहर में ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें विफलता ही हाथ लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें