सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल के डीजी संजीव गौतम ने बताया कि विमान को रनवे के दक्षिणी छोर पर लैंडिंग करने की अनुमति मिली थी लेकिन यह उत्तरी तरफ से लैंडिंग करने लगा। इसलिए हम हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने विमान में तकनीकी खराबी की आशंका भी जाहिर की है।
नेपाल के 33 व बांग्लादेश के 32 नागरिक थे सवार
बीबीसी ने ढाका स्थित नेपाली दूतावास के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय विमान में चालक दल के अलावा 33 नेपाली और 32 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। विमान में चीन और मालदीव का भी एक-एक नागरिक था।