फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदू की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 04:07 AM IST
एजेंसी/ ढाका
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बांग्लादेश में एक हिंदू की गला रेत कर हत्या मामले में रविवार को पुलिस ने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के गोपालपुर म्यूनिसिपल यूनिट के सचिव बादसा मिया, मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता झानतू मिया और स्थानीय पत्रकार व गोपालपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अमिनुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस संबंध में दो मुकदमे भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


इसमें से एक मुकदमा हत्या जबकि दूसरा मुकदमा घटनास्थल से मिले बैग से बरामद बमों को लेकर दर्ज किया गया है। दरअसल, शनिवार को बांग्लादेश के तांगैल जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने घर में घुसकर 50 वर्षीय निखिल चंद्र जोर्दर की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी। तांगैल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम खान ने बताया कि निखिल की हत्या मामले में पूछताछ के लिए बादसा मिया, झानतू मिया और अमिनुल इस्लाम को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें