फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्वाडोर भूकंप: 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला बुजुर्ग

Mon, 02 May 2016 02:12 AM IST
एजेंसी/क्वीटो
विज्ञापन
इक्वाडोर का हवाई नज़ारा - फोटो : self
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में आए भीषण भूकंप के लगभग दो हफ्ते बाद राहत और बचाव दल के कर्मियों ने एक 72 वर्षीय व्यक्ति को जीवित निकाला है। वेनेजुएला ने यह जानकारी दी है। वेनेजुएला के क्विटो स्थित दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर शनिवार को कहा कि वेनेजुएला के खोजी दल ने मैनुअल वास्केज का पता लगाया जो भूकंप के बाद मलबे में दबे थे।
विज्ञापन


दूतावास के मुताबिक वास्केज मनाबी प्रांत में शुक्रवार को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त एक इमारत में आवाजें लगा रहे थे। उस समय तलाशी दस्ता ढांचागत समस्याओं का निरीक्षण कर रहा था। वास्केज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गुर्दा संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं और उनका अंगूठा भी टूट चुका है। उनके शरीर में पानी की भी कमी हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को इक्वाडोर में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 660 लोग मारे गए थे।

पिछले कई दशकों का यह सबसे भयावह भूकंप था। भूकंप से इमारतें ध्वस्त, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और तट के पास भारी नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने देश के पुनर्निर्माण पर लगभग तीन अरब डॉलर के खर्च का अनुमान लगाया है। उन्होंने इसकी अदायगी के लिए कड़े आर्थिक उपायों की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें