फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के हिंदू चीफ जस्टिस को करना होगा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना

Mon, 16 Oct 2017 07:17 AM IST
एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
एस के सिन्हा
विज्ञापन
बांग्लादेश के पहले हिंदू चीफ जस्टिस एसके सिन्हा को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच का सामना करना होगा। बांग्लादेश के कानून मंत्रालय ने रविवार को इस बाबत जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद चीफ जस्टिस सिन्हा पर भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


कानून मंत्री अनिसुल हक ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एसीसी) सिन्हा के खिलाफ देश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करेगा। कोई भी कानून से बड़ा नहीं है। 

अगर आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने का राष्ट्रपति का विशेषाधिकार है। ऐसी खबरें हैं कि यह आरोप उन पर तब लगे हैं जब बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के महाभियोग लगाने पर सरकार का अधिकार खत्म करने के उनके फैसले को लेकर उनसे नाखुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य न्यायाधीश सिन्हा को सरकार से टकराव का खामियाजा भुगतना पड़ा था और उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें