बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को फिर से पांच साल के लिए निर्वाचित किया गया है। राष्ट्रपति पद के लिए उनके खिलाफ कोई भी खड़ा नहीं था। वह बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति हैं, जो लगातार दूसरा कार्यकाल संभालेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त केएम नूरुल हुदा ने इसकी घोषणा की। अवामी लीग ने पिछले हफ्ते 74 वर्षीय हामिद को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकित किया था। पार्टी ने कहा था कि संसदीय पार्टी बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें नामांकित किया है।