बांग्लादेश सरकार ने 32 ऑनलाइन न्यूज वेबसाइटों को 'आपत्तिजनक सामग्री' पेश करने के कारण बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि,'दर्जनों न्यूज वेबसाइट्स बंद की गई हैं और इन न्यूज वेबसाइटों में वे न्यूज साइटें भी हैं जो विपक्ष समर्थक हैं।'
न्यूज वेबसाइट्स को बंद करने के बाद बांग्लादेश की सरकार पर सरकारी सेंसरशिप थोपने के आरोप लग रहे हैं। नेशनल टेलीकॉम रेगुलेटर के अध्यक्ष ने कहा कि न्यूज वेबसाइट्स पर 'आपत्तिजनक सामग्री' पाए जाने के बाद इन्हें बंद करने का आदेश दिया गया।
बांग्लादेश के टेली कम्यूनिकेशन एंड रेग्युलेटरी कमीशन(बीटीआरसी) के चेयरमैन शाहजहां महमूद ने कहा कि,'हमने खुफिया विभाग से मिली हिदायत के बाद ही 32 न्यूज पोर्टल्स और वेबसाइट्स को बंद किया है।'
उन्होंने कहा कि'तेज समाचार कवरेज के लिए लोकप्रिय शीर्शान्यूज.कॉम और अमारदेशऑलाइट.कॉम को भी बंद दिया गया है।' इन न्यूज साइट्स को बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी का समर्थक माना जाता था।