फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश कट्टरपंथियों ने किया रोहिंग्या मुसलमानों को हथियार देने का आह्वान

Sat, 07 Oct 2017 05:27 AM IST
एजेंसी, चिटगांव
विज्ञापन
Rohingya Muslims
विज्ञापन
बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चिटगांव में हजारों इस्लामी कट्टरपंथियों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला और सरकार से म्यांमार के राखिने में हिंसा के बाद भागकर बांग्लादेश आए रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों को हथियार देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

 
म्यांमार पुलिस चौकी पर आतंकी हमले के बाद मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई से उपजी हिंसा के बाद लाखों रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश की सीमा पर शरण ले रखी है। 
शुक्रवार को इस्लामी कट्टरपंथी समूह हिफाजत ए इस्लाम द्वारा बांग्लादेश के दूसरे बड़े शहर में आयोजित प्रदर्शन में 15000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। ये लोग म्यांमार में सुरक्षा बलों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः रोहिंग्या मुद्दे पर सू की से ऑक्सफोर्ड सम्मान लिया वापस

हिफाजत के प्रवक्ता अजीजउल हक ने कहा कि हम रोहिंग्या के नरसंहार को रोकने की मांग कर रहे हैं। हमने सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों को हथियार देने और प्रशिक्षित करने को कहा है ताकि वे अपनी मातृभूमि को आजाद करा सकें। चिटगांव में समुदायों का रोहिंग्या के साथ सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषायी जुड़ाव है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें