अदन की खाड़ी में भारतीय मालवाहक जहाज एमवी जग अमर पर समुद्री लुटेरों ने हमला कर दिया लेकिन नेवी के कमांडोज ने उस हमले को नाकाम कर दिया है। शुक्रवार को 12.30 बजे समुद्री लुटेरों ने भारतीय जहाज पर अदन की खाड़ी में हमला कर दिया था।
समय रहते ही हमले की जानकारी भारतीय नेवी को मिली और नेवी के कमांडोज आईएनएस त्रिशूल में वहां पहुंचकर लुटेरों की कोशिश को नाकाम कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेवी ने एक एके-47 और 27 राउंड के साथ एक मैगजीन बरामद की है।
12 समुद्री लुटेरे एक छोटी नाव में सवार थे, उनके पास से एक लंगर और सीढ़ी भी बरामद की गई है। नेवी के कमांडोज ने एमवी जग अमर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। नौसैनिक सूत्रों ने बताया, 12 संदिग्ध जलदस्युओं को पकड़ने के लिए नौसेना विशेष बल का अभियान जारी है।
INS Trishul thwarted piracy attempt on Indian ship MV Jag Amar at 1230 hrs in Gulf of Aden: Indian Navy
— ANI (@ANI) October 6, 2017