मोतिउर रहमान निजामी को ढाका में दी गई फांसी
- फोटो : getty
बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामी कट्टरपंथी पार्टी के नेता को युद्ध अपराध के लिए फांसी पर लटका दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मुतिउर रहमान निजामी को ढाका की केंद्रीय जेल में फांसी दी गई।
जमाते इस्लामी के नेता निजामी को 1971 में पाकिस्तान से आजादी के लिए हुई जंग में मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया था। साल 2013 से लेकर अब तक फांसी दिए जाने वाले वो पांचवें बड़े नेता हैं।
पहले दी गई फांसियों का मुल्क में विरोध हुआ है। बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निजामी की दया याचिका खारिज कर दी थी।