फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश चुनाव: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नामांकन खारिज

Mon, 03 Dec 2018 04:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया
विज्ञापन

 बांग्लादेश में निर्वाचन आयोग ने जेल में बंद देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नामांकन खारिज कर दिया है। आयोग ने यह कदम खालिदा जिया के भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी साबित होने के उठाया है। बांग्लादेश में 30 दिसंबर को आम चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि खालिदा ने तीन सीटों से नामांकन दाखिल किया था। चुनाव आयोग का यह निर्णय बांग्लादेश हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद आया है जिसमें यह कहा गया था कि जो व्यक्ति दो साल से अधिक समय से जेल में बंद हो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है।

 अदालत के इस फैसले ने खालिदा जिया के आगामी चुनाव में हिस्सा लेने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। 73 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के दो मामलों में जेल में बंद हैं। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिया के अलावा 15 अन्य हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों के नामांकन भी खारिज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें