फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने मैक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

Sun, 02 Dec 2018 07:22 PM IST
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
लोपेज ओब्राडो - फोटो : @lopezobrador_
विज्ञापन

सत्ता विरोधी वामपंथी एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने मैक्सिको के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देश में ‘व्यापक’ बदलाव लाने का संकल्प जताया। लोपेज ने तकरीबन पांच महीने पहले चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की थी। लोपेज को उनके नाम के प्रथम अक्षरों ‘एएमएलओ’ के नाम से पहचाना जाता है।

विज्ञापन


ओब्राडोर ने कहा, ‘ऐसा कहना शायद बनावटी लगे, लेकिन आज केवल एक नई सरकार की शुरुआत नहीं है। यह राजनीतिक शासन में परिवर्तन की शुरुआत है।’ उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे लेकिन गहरे एवं मूल बदलाव भी लाएंगे। ओब्राडोर ने कहा ‘मैं मैक्सिको के लोगों से झूठ ना बोलने और उन्हें धोखा ना देने की प्रतिबद्धता दोहराता हूं।’

वहीं मैक्सिको के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआडालाजरा में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में विस्फोटकों के साथ हमला हुआ है। यह हमला अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पैंस और डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका ट्रंप की यात्रा से मात्र एक घंटे पहले हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हुए इस विस्फोट से कॉन्सुलेट की बाहरी दीवार ढह गई। लेकिन इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें