सऊदी अरब ने कहा है कि का कहना है कि वो इबोला से प्रभावित पश्चिम अफ्रीकी के तीन देशों - लाइबेरिया, गिनी और सिएरा लियोन के नागरिकों को हज के लिए वीजा नहीं देगा।
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर डॉक्टरों की विशेष टीमें तैनात की जा रही हैं ताकि वॉयरस से प्रभावित तीर्थ यात्रियों की पहचान की जा सके।
मंत्रालय के मुताबिक इबोला देश में एक पीड़ित का एकांत में इलाज किया जा रहा है। वो सऊदी नागरिक सिएरा लियोन से वापस आया है।