फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली एयरपोर्ट तीसरे दिन भी रहा बंद, यात्री अभी भी फंसे

Wed, 29 Nov 2017 04:19 PM IST
एजेंसी / जकार्ता
विज्ञापन
ज्वालामुखी
विज्ञापन
इंडोनेशिया में बाली का एयरपोर्ट बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी माउंट आगुंग से धुएं का गुबार अभी भी निकल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर विमानों की उड़ान गुरुवार सुबह तक टाल दी गई है। ऐसे में राख के कारण हवाई पट्टियों पर विमान फिसल सकते हैं और इंजन की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- 400 सालों बाद फूट पड़ा ये ज्वालामुखी, दंग कर देंगी तस्वीरें

एयरपोर्ट के प्रवक्ता अरी आशानुर्रोहिम ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर बाली के आई गेस्ती गुगुरा राय अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से विमानों की उड़ान को एक बार फिर टाल दिया गया है। हालांकि बुधवार को एयरपोर्ट खोले जाने की संभावना जताई गई थी, लेकिन धुएं के गुबार में कोई कमी दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। एयरपोर्ट पर अभी भी 1.20 लाख यात्री फंसे पड़े हैं। 

गौरतलब है कि ज्वालामुखी की राख को लेकर जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक, विमान के रूट राख से ढके हुए हैं। यह विमान की उड़ान के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। गौरतलब है कि माउंट आगुंग से राख का गुबार निकल रहा है। ज्वालामुखी विस्फोट की चेतावनी उच्चतम स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें