फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली एयरपोर्ट दूसरे दिन भी रहा बंद, हजारों यात्री अभी भी फंसे

Tue, 28 Nov 2017 06:50 PM IST
एजेंसी / करनगासेम (इंडोनेशिया)
विज्ञापन
ज्वालामुखी
विज्ञापन
इंडोनेशिया में बाली का एयरपोर्ट मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। ज्वालामुखी माउंट आगुंग से धुएं का गुबार लगातार निकलने के कारण अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात को ठीक होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। ऐसे में कम से कम बुधवार सुबह तक एयरपोर्ट से हवाई यातायात बाधित रहने की आशंका है। बाली एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


भयानक ज्वालामुखी की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

अधिकारियों ने कहा कि आई गेस्ती गुगुरा राय अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को अभी बंद ही रखा जाएगा। हवाईअड्डा प्राधिकरण द्वारा स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। इंडोनेशिया के एयर ट्रैफिक एजेंसी एयरनेव के अधिकारी विष्णु डरजानो ने कहा कि ज्वालामुखी की राख को लेकर जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक, विमान के रूट राख से ढके हुए हैं। यह विमान की उड़ान के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। ऐसे में फिलहाल एयरपोर्ट को बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है। 

अधिकारियों ने यह भी बताया कि करीब 40 हजार लोग खतरे वाले क्षेत्र को छोड़ चुके हैं। जबकि अन्य एक लाख लोगों को वहां से निकाला जाना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि माउंट आगुंग से राख का गुबार निकल रहा है। ज्वालामुखी विस्फोट की चेतावनी उच्चतम स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें