फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई हमले में घायल हुआ बगदादी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी के बारे में दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं। इराक के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में बगदादी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार की रात आईएस के कमांडरों की बैठक को निशाना बनाने के दौरान वो घायल हुए। लेकिन अमेरिकी सेना का कहना है कि इस दावे को लेकर उसके पास कोई सूचना नहीं है।

एक अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि वो इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि जिस समय मोसूल इलाके में एक काफिले को निशाना बनाया गया, उस दौरान बगदादी मौजूद थे।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इराक के रक्षा और गृह मंत्रालय ने हवाई हमले में बगदादी के घायल होने की खबर दी है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी किए हैं और रविवार रात को सरकारी टेलीविजन पर यह खबर प्रसारित की गई।
विज्ञापन


यह ख़बर ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अमरीका गठबंधन अब आईएस चरमपंथियों के खिलाफ और आक्रामक रुख अपनाने की स्थिति में आ गया है।

बगदादी पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। उन्होंने वर्ष 2010 में अल कायदा के एक स्थानीय समूह को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे एक स्वतंत्र सैन्य ताकत में तब्दील किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें