फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने खारिज की अडानी की कोयला खनन प्रोजेक्ट के खिलाफ मिली याचिका

Sat, 26 Aug 2017 03:27 AM IST
एजेंसी, मेलबर्न
विज्ञापन
Adani Group
विज्ञापन
ब्रिसबेन की एक अदालत ने भारत की प्रमुख खनन कंपनी अडानी समूह की कोयला खनन परियोजना के खिलाफ पर्यावरणविदों और स्थानीय भू-मालिकों की तरफ से दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


Read Also: अडानी ग्रुप पर लगा दस लाख का जुर्माना, जान‌िए पूरा मामला

ब्रिसबेन में संघीय अदालत की पूर्ण पीठ ने ऑस्ट्रेलियन कंजर्वेशन फाउंडेशन (एसीएफ) और मध्य क्वींसलैंड के एक स्थानीय भूस्वामी एड्रियन बुरागुब्बा द्वारा इस परियोजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

अदालत ने एसीएफ द्वारा संघीय अदालत के पुराने फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया। पिछले फैसले में अदालत ने पर्यावरण सुरक्षा और जैव विविधता कानून के तहत संघीय पर्यावरण मंत्री द्वारा दी गई अनुमति को बरकरार रखा था।
विज्ञापन


Read Also: अडानी की कंपनी सहित छह डिफॉल्टर सौर ऊर्जा कंपनियों से योगी सरकार ने रद्द किया करार

इसके अलावा बुरागुब्बा ने खनन परियोजना को चालू करने के लिए नेटिव टाइटल ट्रिब्यूनल के निर्णय की न्यायिक समीक्षा के लिए याचिका दायर की थी। अडान समूह ने एक बयान में कहा कि फैसले ने कारमाइकल कोयला संसाधन को विकसित करने के उसके कानूनी अधिकार को फिर से मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें