फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: विकलांगों की देखभाल करने वाले सेंटर में चाकू से हमला, 19 लोगों की मौत

Tue, 26 Jul 2016 01:12 PM IST
बीबीसी न्यूज
विज्ञापन
जापान में हमला - फोटो : Reuters
विज्ञापन
जापान के मीडिया से मिल रही ख़बरों के मुताबिक राजधानी टोक्यो के नज़दीक अपाहिजों की देखभाल के लिए बने एक रिहाइशी केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाक़ू से हमला किया है जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


ख़बरों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 26 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से 20 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। समाचार एजेंसी क्योदो के मुताबिक नज़दीकी सागामिहारा शहर की पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति की उम्र 26 साल के आसपास है जो विकलांगों के इस केंद्र का पूर्व कर्मचारी है। ख़बरों के मुताबिक, हमलावर का कहना है कि वो नहीं चाहता कि विकलांग लोग नज़र भी आएं।जापान में इस तरह की घटनाएं आमतौर पर कम ही होती हैं। हालांकि वर्ष 2001 और 2008 में भी छुरा मारने की घटनाएं हुई थीं तब क्रमश: सात और आठ लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें