फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन: हवाई हमले में 100 लोगों की मौत, 520 घायल

Sun, 09 Oct 2016 04:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हवाई हमला - फोटो : Getty
विज्ञापन
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले हवाई हमले में शनिवार को यमन की राजधानी सना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में 520 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यमन के विद्रोहियों ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता तमीम अल-शामी ने अलमासिराह चैनल को बताया कि शनिवार को हवाई हमले में 520 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। दरअसल, सना पर विद्रोहियों का कब्जा है। 

तमीन ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नसीर अल-अरगाली ने मृतकों की संख्या 82 और घायलों की संख्या 534 बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें