फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की में दो नौका डूबीं, 35 प्रवासियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नाव दुर्घटना में करीब 35 प्रवासियों के डूबकर मरने की खबर आ रही है। तुर्की के मीडिया का कहना है कि ग्रीस जा रही दो नावों के डूब जाने से कम से कम 35 प्रवासियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसियों ने खबर दी है कि ग्रीक द्वीप लेस्बोस के नजदीक नाव दुर्घटना से 24 लोगों को मौत हुई, जबकि बाकी 11 लोग तुर्की के दिकिली के पास एक अन्य दुर्घटना में मारे गए।

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक, इस साल पांच फरवरी तक यूरोप जाने की कोशिश में कम से कम 374 लोग मारे जा चुके हैं। यूरोप में प्रवेश के लिए तुर्की से ग्रीस के बीच का समुद्री मार्ग 2015 में प्रवासियों में बहुत लोकप्रिय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें