फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में खूनी संघर्ष जारी, पिछले 24 घंटों में 150 नागरिकों की मौत

Mon, 12 Nov 2018 08:18 PM IST
एजेंसी, होदेदा
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

यमन के होदेदा शहर में सरकार सर्मथक लड़ाकों और विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। इस संघर्ष में पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 150 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। चिकित्सा और सैन्य सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यमन की सरकारी सेना और हूथी विद्रोहियों ने हाल ही में पश्चिमी बंदरगाह शहर होदेदाह में जबरदस्त लड़ाई की।

विज्ञापन


होदेदाह में सैन्य सूत्रों ने विस्तृत जानकारी तो मुहैया नहीं कराई लेकिन इतना जरूर बताया कि इस प्रमुख बंदरगाह शहर में सात नागरिकों समेत कुछ सैनिक मारे गए हैं। हालांकि होदेदाह के विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सकों ने बताया कि रात भर में 110 हूथी विद्रोही और 32 सरकार समर्थक लड़ाके इस संघर्ष के दौरान पिछले 24 घंटे में मारे गए हैं। सैन्य सूत्रों ने सऊदी नेतृत्व वाले सरकार समर्थक गठबंधन के कई हवाई हमलों के जरिए विद्रोहियों को निशाना बनाए जाने की पुष्टि की। जबकि संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इस संघर्ष की वजह से 4.45 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं।
 



गाजापट्टी में गोलीबारी, छह फलस्तीनी मारे गए
गाजा पट्टी में इस्राइली सेना ने एक विशेष अभियान छेड़ा जिसमें फलस्तीन अधिकारियों ने उनके छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस अभियान के दौरान सोमवार को दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। मरने वाले फलस्तीनियों में हमास के सशस्त्र विंग का एक स्थानीय कमांडर नूर बराका भी शामिल है। इस अभियान में एक इस्राइली सैनिक की भी मौत हुई है। इस्राइली सेना ने भी दोनों तरफ से गोलीबारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


फलस्तीन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पूर्वी इलाके में हुई है। संघर्ष के बाद, दक्षिणी इस्राइल में साइरन बजने की सूचना भी मिली, जो गाजा पट्टी से संभावित रॉकेट हमले का संकेत है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने बताया कि अभियान में शामिल सभी सैनिक वापस इस्राइल लौट आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें