बांग्लादेश और म्यांमार के बीच नाफ नदी में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात हुए इस हादसे में कई लोग लापता हैं। बॉर्डर सुरक्षा के अधिकारियों के मुताबिक वोट ओवरलोडेड थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। वोट में करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे जिनमें रोहिंग्याओं की संख्या ज्यादा थी।
At least 12 dead, scores missing as boat carrying Rohingyas capsized at the mouth of Naf River dividing Bangladesh and Myanmar: AFP
— ANI (@ANI) October 9, 2017
आपको बता दें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद का खुला ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वे लगभग 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को अपनी मदद जारी रखेंगी। रोहिंग्या म्यांमार के रखाइन राज्य की हिंसा से बचने के लिए भागकर बांग्लादेश आ गए हैं।