फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में अजय गुप्ता के खिलाफ वारंट जारी, भ्रष्टाचार का लगा आरोप

Fri, 16 Feb 2018 03:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर कारोबारी गुप्ता परिवार के सदस्य अजय गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। गुप्ता परिवार के घर पर बुधवार को छापा पड़ा था, जिसके बाद से ही अजय फरार हैं। हालांकि इस दौरान गुप्ता भाइयों अजय, अतुल और राजेश की गिरफ्तारी की खबर भी आई थी। अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि अजय को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जबकि उनके भाइयों की गिरफ्तारी की खबरें भी अपुष्ट हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय मूल के गुप्ता परिवार पर राष्ट्रपति जैकब जुमा के कार्यकाल के दौरान कथित घोटाले में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश की पुलिस की क्राइम यूनिट द् हॉक के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अजय कानूनन रूप से भगोड़ा घोषित हो चुके हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। 

वहीं अजय के भतीजे वरुण गुप्ता को बृहस्पतिवार को धोखा और चोरी के मामले में ब्लूमफोनटेन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होना पड़ा। वरुण इस मामले में सह-आरोपी हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधु अतुल, राजेश और अजय दक्षिण अफ्रीका में श्वेत शासन समाप्त होते ही 1993 में वहां चले गए थे। गुप्ता परिवार कम्प्यूटिंग, खनन, विमानन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और मीडिया समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुप्ता बंधु 75 वर्षीय जैकब जुमा के करीबी मित्र हैं। जुमा का बेटा, बेटी और उनकी एक पत्नी गुप्ता बंधु की कंपनी में काम भी करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें