फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में ट्रिपल सुसाइड अटैक, 13 की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल

Mon, 23 Oct 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया की सिटी मैदुगुरी में तीन बम विस्फोट हुए हैं और इन तीनों हमलों को महिलाओं ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रिपल सुसाइड अटैक में करीब 13 लोगों की जान चली गई है, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हमला स्थानीय समयनुसार सुबह करीब एक छोटे रेस्टोरेंट के सामने हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद थोड़ी ही देर में दो और हमले हुए। इन हादसों को ठीक उसी वक्त अंजाम दिया गया है, जब एक यहां आतंक फैलाने वाले आतंकी संगठन बोको हराम के खिलाफ एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बोको हराम के कई गुर्गे इसी शहर के बाहर छुपे हुए हैं।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आरोप है कि साल 2009 से अब तक बोको हराम की वजह से 20000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि उसके आतंक से करीब 2.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें