फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में सिरफिरे ने किया लोगों पर एसिट अटैक, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Sep 2017 01:44 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के लंदन में एसिड अटैक की वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे के हमले की वजह से करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हालांकि ये भी साफ कर दिया गया है कि इसके पीछे कोई आतंकी हमले का मकसद नहीं है।
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि लंदन के ऑलंपिक स्टेडियम के पास ये एसिड अटैक हुआ है। पुलिस को ये स्थानीय समयानुसार करीब रात 8 बजे जानकारी दी गई थी कि कुछ लोगों का ग्रुप हानिकारक पदार्थ का स्प्र लोगों पर छिड़क रहे हैं।

लंदन की एंबुलेंस सर्विस ने छह लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी दी थी। बर्गर किंग में काम करने वाले 28 साल के हुसैन ने घायलों के साथ बीते हालात बयां किए। उसने बताया कि एक शख्स उनके आउटलेट में आया और वॉशरूम की तरफ भागा, क्योंकि उसका मुंह पर हमला किया गया था। बता दें कि लंदन में पिछले साल करीब 431 एसीड अटैक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें