मैक्सिको में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मैक्सिको और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है।
पढ़ें- मैक्सिको के बाद न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.1
भूकंप 12 बजकर 53 मिनट पर आया और इसका केंद्र ओसाका प्रांत के दक्षिणपूर्ण माटिआस रोमेरो शहर में 19.3 किलोमीटर नीचे था। मंगलवार को आए भूकंप में तकरीबन 400 लोग मारे गए थे। 32 वर्षों बाद मैक्सिको में आया यह भूकंप सबसे शक्तिशाली था। इसके बाद कई झटके भी महसूस किए गए।