मिस्र में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक पुलिस चौकी पर शनिवार को हमला किया। इस हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मारे जाने की खबर है। यह घटना देश के उत्तरी सिनई प्रांत में हुई।
घरेलू मामलों के मंत्रालय ने बताया कि आईएस आतंकियों ने पुलिस चौकी पर गोले दागे। सरकार ने अल-अरिश शहर में स्थित चौकी पर हुए इस हमले की जांच शुरू करवा दी है।
इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले से दो दिन पहले ही मिस्र के राफाह शहर में स्थित चौकी पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें पांच सैनिक मारे गए, जबकि आठ घायल हो गए।